Friday, April 3, 2020
इस संसार का अन्तिम सत्य
जब मनुष्य की मृत्यु होती है उस समय उसके द्वारा कमाया हुआ धन-सम्पत्ति, सोना-चाँदी, हीरा-मोती, आभूषण-गहने-जेवर, खेत-जमीन-घर-फ्लैट-कोठी- बंगला आदि इस भूमि में पड़ा रह जाता है। पशु आदि,
गाड़ी-बाईक-कार वाहन आदि भी घर के गोष्ठ में पड़े रह जाते हैं। जिस पत्नी से मनुष्य़ बहुत प्रेम करता था अपनी पत्नी में बहुत आसक्त था वह पत्नी भी घर के द्वार तक ही साथ जाती है। परिवार के सभी सदस्य, इष्ट मित्र, बन्धु-बान्धव, पड़ोसी भी श्मशान तक ही साथ जाते हैं। मनुष्य का अपना शरीर भी चिता की अग्नि में जलकर भस्म हो जाता है। केवल मनुष्य के किये गये कर्म ही उसके साथ जाते हैं। जीव इस संसार में खाली हाथ आया था और अन्त में मृत्यु के बाद ख़ाली हाथ जाता है, अपने साथ कुछ भी लेकर नहीं जाता यहाँ तक की अपना शरीर भी साथ में लेकर नहीं जा सकता। अन्त में जीव को अकेले ही जाना पड़ता है॥ यही संसार का अन्तिम सत्य है॥ इसीलिये मनुष्य को संसार के किसी भी वस्तु में आसक्त नहीं होना चाहिये॥
Subscribe to:
Posts (Atom)
जाति या वर्ण की व्यवस्था इस प्रकार समझें
साइंस पढ़े हुए लोग जाति या वर्ण की व्यवस्था इस प्रकार समझें कि जैसे स्वर्ण, रजत और ताम्र आदि 3 धातु 3 गुण सतोगुण, रजोगुण और तमोगुण हैं। अब 3...
-
हमारे सनातन वैदिक धर्म में ब्रह्मसूत्र वेदान्त दर्शन की गुरु परम्परा हमारे सनातन वैदिक धर्म में ब्रह्मसूत्र वेदान्त दर्शन की गुरु प...
-
अनन्तश्री विभूषित ऋग्वेदिय पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरीपीठाधिश्वर श्रीमज्जगदगुरु शंकराचार्य भगवान के अमृतवचन । विषय :- भौतिकतावादियों ...
-
श्री देवी ( मूल परा प्रकृति ) का रहस्य ( Secret Of Superior Nature) श्री का अर्थ है परा मूल प्रकृति ( Superior N...